प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - Find Any Thing

RECENT

Wednesday, April 03, 2019

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

prime minister pandit jawaharlal nehru's soul current congress president rahul gandhi
भारतीय जनता पार्टी नेता तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी के लिए जारी किए घोषणापत्र पर टिप्पणी के दौरान एक बार फिर विवादास्पद बयान दे डाला और कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आत्मा मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में आ गई है| और वह कश्मीर को भारत से अलग करने नेहरू के कुत्सित प्रयास को पूरा करने निकले हैं| लेकिन विज ने साथ ही यह भी कहा खून का एक एक कतरा बह जाएगा लेकिन कांग्रेस के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा|
अनिल विज ने कहा कांग्रेस का मैनिफेस्टो घोषणापत्र आतंकवादियों को केंद्रित कर बनाया गया है| ताकि वे मज़बूत हो सकें उन्होंने कहा जवाहरलाल नेहरू की आत्मा राहुल गांधी में आ गई है|
 कश्मीर को भारत से अलग करने का जो कुत्सित प्रयास जवाहरलाल नेहरू ने किया था उस सपने को पूरा करने का इरादा कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में व्यक्त किया है| इसके अलावा देशद्रोह कानून को लेकर कांग्रेस के वादे पर भी विज ने कहा कांग्रेस देशद्रोह की धारा खत्म करना चाहती है| ताकि लोग अपने घरों में पाकिस्तान के झंडे लगाएं पाकिस्तान ज़िन्दाबाद' के नारे लगाएं और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज न हो सके|

No comments:

Post a Comment

Pages